अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई की दफ़तर की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी वायु सेना के कमांडरों और फौजियों ने इमाम खुमैनी (रह) के साथ हवाई सेना के ऐतिहासिक निष्ठा की वर्षगांठ और ईरान के "वायु सेना दिवस" के अवसर पर आज सुबह (07 फ़रवरी) हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई से मुलाकात की।
इस बैठक में ईरान की वायु सेना के कमांडर, अधिकारी, पायलट, और ख़ातेमुल अंबिया एयर डिफेंस बेस के अधिकारी शामिल थे।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने नए अमरीकी राष्ट्रपति के बयान की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमेरिका अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर सका और कोई दुश्मन ईरानी राष्ट्र को नहीं हरा सकता।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरानी वायु सेना के कमांडरों को संबोधित किया जिसके महत्वपूर्ण प्वाइंट निम्नलिखित हैं:
अमेरिका के नए राष्ट्रपति कहते हैं कि हमें ओबामा को धन्यवाद देना चाहिए! क्यों? आईएस को बनाने के लिए? इराक़ और सीरिया में जंग की आग भड़काने के लिए और 2009 में होने वाले उपद्रव के खुलेआम समर्थन की खातिर? वही थे जिन्होंने ईरानी राष्ट्र पर अपाहिज कर देने वाले प्रतिबंध लगाए, लेकिन अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुए और कोई दुश्मन ईरानी राष्ट्र को अपाहिज नहीं बना सकता।
ट्रम्प कहते हैं कि मुझसे डरिए! नहीं हम तुम से भी नहीं डरेंगे, ईरानी राष्ट्र इस बात का जवाब इस्लामी इंक़ेलाब के वर्षगांठ के अवसर पर 22 बहमन (10 फरवरी) को देगा और पता चल जाएगा कि ईरानी जनता इस धमकी के जवाब में कैसा रुख अपनाती है।
यह मिस्टर (ट्रम्प) जो आए हैं, उन्हें हम धन्यवाद कहते हैं! धन्यवाद इसलिए कि हमारी मुश्किल को आसान कर दिया, अमेरिका का असली चेहरा दुनिया को दिखा दिया। जो हम पिछले 37 साल से कह रहे थे। अमेरिकी प्रशासन के अंदर राजनीतिक, आर्थिक, नैतिक और सामाजिक करेप्शन, यह जनाब आए और इन्होंने चुनाव के दौरान और उसके बाद सब कुछ उजागर कर दिया। अब भी यह जो काम कर रहे हैं, पांच वर्षीय बच्चे को हथकड़ी लगाते हैं, जिससे पता चलता है कि अमेरिका में मानवाधिकारों का क्या मतलब है।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरानी वायु सेना के कमांडरों से संबोधन के दौरान ईरानी राष्ट्र के ईमान और आत्म विश्वास की ओर संकेत करते हुए बल दिया: अगर अक़्ल को उम्मीद और अल्लाह पर भरोसे के तहत इस्तेमाल किया जाए तो अल्लाह की मदद इसमें जरूर शामिल होगी लेकिन अगर अक़्ल शैतान पर विश्वास और भौतिक बलों के क्षत्रछाया में इस्तेमाल की जाए तो भ्रम के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा: यह मिस्टर (ट्रम्प) जो अमेरिका में नए आए हैं उन्होंने अपने शब्दों और कार्यों से इस्लामी इंक़ेलाब के प्रति 38 सालों से जारी अमेरिकी प्रशासन के षड़यंत्रों को उजागर कर दिया है जबकि ईरानी राष्ट्र उनके धमकी भरे बयानों और कार्यों का जवाब 22 बहमन (10 फरवरी) को देगी।
7 फ़रवरी 2017 - 16:55
समाचार कोड: 810126
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने नए अमरीकी राष्ट्रपति के बयान की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमेरिका अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर सका और कोई दुश्मन ईरानी राष्ट्र को अपाहिज नहीं बना सकता